क्राईम ब्रांच और आर्थिक अपराध से संबंधित अनुसंधान सेल को समा... - CG Sandesh

क्राईम ब्रांच और आर्थिक अपराध से संबंधित अनुसंधान सेल को समाप्त करने का लिया गया निर्णय

पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने प्रदेश के सभी जिलों में संचालित क्राईम ब्रांच और आर्थिक अपराध से संबंधित अनुसंधान सेल को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं.

उन्होंने बताया कि इन इकाईयों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं इसलिए पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने तथा भविष्य में पुलिस अनुसंधान में शिकायतों की संभावना न हो इसके लिए क्राईम ब्रांच और आर्थिक अपराध से संबंधित अनुसंधान सेल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है.

श्री अवस्थी ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि इन इकाईयों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से जिले के संबंधित थाने या रक्षित केन्द्र में उपस्थिति देने के आदेश दिए गए हैं.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें