11 जनवरी को भंवरपुर में, 25 जनवरी को सरायपाली और 15 फरवरी को... - CG Sandesh

11 जनवरी को भंवरपुर में, 25 जनवरी को सरायपाली और 15 फरवरी को बसना में किया जाएगा एमएसएमई प्रमोशन प्रोग्राम के अंतर्गत शिविरों का आयोजन

कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश एवं मार्गदर्शन में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमिता (एमएसएमई) प्रमोशन प्रोग्राम के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री संजय गजघाटे ने बताया कि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, ग्रामोद्योग, हाथकरघा, अंत्यावसायी, सहकारी वित्त एवं विकास निगम सहित अन्य रोजगार से जुड़े विभागों के संयुक्त समन्वय से स्वरोजगार एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है.

11 जनवरी को भंवरपुर में, 19 जनवरी को बिरकोनी में, 25 को सरायपाली में, 1 फरवरी को महासमुंद में 8 फरवरी को पिथौरा में 15 फरवरी को बसना में, 22 फरवरी को गढ़फुलझर में एवं एक मार्च 2019 को अछोला में शिविर का आयोजन किया जाएगा.

इन शिविरों में संबंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के पाम्पलेट, बैनर भी लगाए और उसकी जानकारी भी लोगों को प्रदाय करेंगे.यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा. संबंधित विभागों के अधिकारी शिविरों में प्राप्त आवेदनों के प्रकरणों को स्वीकृत कराएंगे और उनका वितरण भी सुनिश्चित करेंगे.



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें