पटेवा : मेरे मोटर सायकल को धक्का क्यों दिया कहकर मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : मेरे मोटर सायकल को धक्का क्यों दिया कहकर मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरको में पुरानी रंजिश को लेकर व मेरे मोटर सायकल को धक्का क्यों दिया कहकर मारपीट के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

ग्राम मधुबन निवासी तोषकुमार ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह 8-9 वर्ष से अपने ससुराल ग्राम चिरको में रहता है. 27 अगस्त 2024 को शाम करीबन 07:30 बजे ग्राम चिरको के रामजानकी मंदिर मुकेश अण्डा ठेला के पास अपने दोस्त कुंवर यादव से मिलने गया था, अण्डा ठेला के पास ग्राम चिरको का गंगाराम ध्रुव अपने मोटर सायकल को खड़ा करके पास में खड़ा था. 

अचानक गंगाराम ध्रुव के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर व मेरे मोटर सायकल को धक्का क्यों दिया कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं पास में पड़े पत्थर को उठाकर तोषकुमार के सिर में मार दिया, जिससे सिर में चोट आई है तथा जान से मारने की धमकी दिया. घटना को कुंवर यादव, मुकेश देखे सुने व बीच बचाव किये हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गंगाराम ध्रुव के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें