सांकरा : सरपंच पति के साथ मारपीट, बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : सरपंच पति के साथ मारपीट, बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरीनडोंगरी के स्कूल पारा में पुलिया के पास दो लोगों ने सरपंच पति के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम लोहरीनडोंगरी निवासी निलाम्बर पटेल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नि सुलोचना पटेल वर्तमान में ग्राम पिपरौद पंचायत की सरपंच है. वर्ष 2020 के निर्वाचन प्रमाण पत्र में सरपंच सुलोचना पटेल पति निलाम्बर पटेल के स्थान पर पति बलदेव पटेल लिखा होने की बात को लेकर 01 सितम्बर 2024 को गांव के ओमप्रकाश पटेल एवं उसका लड़का किशोर पटेल निर्वाचन प्रमाण पत्र को मोबाईल में वायरल कर रहे थे. जिसे निलाम्बर ने मना किया तो ओमप्रकाश पटेल एवं किशोर पटेल ने एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे डंडा से मारा, जिससे निलाम्बर को चोट आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ओमप्रकाश पटेल और किशोर पटेल के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें