महासमुंद : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार नाबालिग सहि... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार नाबालिग सहित 2 की मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम परसट्ठी के बिजली घर सबस्टेशन के पास पुलिया के पास ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार नाबालिग सहित दो युवकों की मौत हो गई. पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 06 सितम्बर 2024 को विष्णु यादव पिता राजेंद्र यादव उम्र 17 साल निवासी परसट्ठी एवं मुकेश ध्रुव पिता राजकुमार ध्रुव उम्र 19 साल निवासी परसट्ठी मोटर सायकल क्रमांक CG 04 K 4286 से ग्राम बम्हनी से परसट्ठी जा रहे थे. 

ग्राम परसट्ठी के बिजली घर सबस्टेशन के पास आरोपी लाल रंग का मैसी ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 HB 3987 के चालक ने तेजी, लापरवाही एवं उपेक्षापूर्ण तरीके से चलाते हुये पीछे से ठोकर मार दी, हादसे में विष्णु यादव एवं मुकेश ध्रुव की मौत हो गई.

मर्ग जांच के बाद आरोपी मैसी ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 HB 3987 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें