महासमुंद : पत्नी को लेने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा एवं कौंदकेरा के मध्य पत्नी को लेने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद 6 अक्टूबर को केस दर्ज कर लिया गया है.
मर्ग जांच में पाया गया कि हितेश सिंह पिता चंदन ठाकुर उम्र 22 साल निवासी डोंगरीपाली 10 मई 2024 को दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG 06 HA 2427 को चलाते हुये अपनी पत्नि चांदनी ठाकुर को लेने ससुराल ग्राम बनसिवनी जा रहा था.
इसी दौरान परसदा एवं कौंदकेरा के मध्य बालाजी राईस मिल के पहले आम सडक तुमगांव रोड़ पर सामने से तुमगांव की ओर से महासमुंद की ओर जा रही बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्र. CG 06 GP 8502 के चालक ने अपनी मोटर सायकल को तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाते हुये हितेश सिंह के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दी, जिससे हितेश ठाकुर के सिर, चेहरा, बांया पैर के घुटने एवं सीने में चोटे आयी. 14 मई को इलाज के दौरान DKS अस्पताल रायपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस ने मर्ग जांच के बाद मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 06 GP 8502 के चालक के खिलाफ अपराध धारा 304-ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.