महासमुंद : दुर्गा देखकर लौट रहे युवक-युवती सड़क हादसे में घायल
महासमुंद थाना क्षेत्र के पिटियाझर दुर्गा चौक के पास दुर्गा देखकर लौट रहे सायकल सवार युवक-युवती को बाइक ने ठोकर मार दी. हादसे में दोनों घायल हो गए.
वार्ड नम्बर 12 लालदाढी पारा महासमुंद निवासी मनीष यादव ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कृष्णा यादव एवं पडोस मे रहने वाली सुश्मीता मंहती दोनों 07 अक्टूबर 2024 को रात्रि में दुर्गा देखने के लिए एक ही सायकल से निकले थे.
दुर्गा देखते हुये रात्रि करीब 9 बजे पिटियाझर दुर्गा चौक के पास पहुचे थे तभी सामने से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 06 GN 2666 के चालक अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे दोनों सायकल सहित रोड पर गिर गये, सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. एक्सीडेन्ट से कृष्णा यादव के दोनों पैर, पीठ, कमर, दाहिने आंख एवं सुश्मीता मंहती के सिर, दाहिने हाथ, पैर में चोटे आयी है. कृष्णा यादव का प्राथमिक ईलाज पिटियाझर के डॉक्टर द्वारा किया गया एवं सुश्मीता मंहती को उसके पिता संजय मंहती के द्वारा ईलाज हेतु अकाल पुरख अस्पताल महासमुंद लेकर गये.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.