तुमगांव : घर के सामने खडी बाइक चोरी - CG Sandesh

तुमगांव : घर के सामने खडी बाइक चोरी

घर के बाहर बाइक खड़ी कर घर अंदर सामान छोड़ने गए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। 

वॉर्ड नंबर 1 आदर्श नगर तुमगांव निवासी राजकिशोर निषाद ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर को वह अपनी मोटर सायकल काला रंग का हिरो स्पेलेण्डर प्लस क्रं. CG 04 NQ 8684 से महासमुंद से तुमगांव स्थित घर में आया था । मोटर सायकल को घर के सामने खडी कर घरेलु सामान को छोडने घर अंदर करीबन 11:10 बजे गया था । सामान को घर अंदर छोडकर वापस आकर करीबन 11:20 बजे देखा तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। आसपास पता तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला। मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रं0 CG 04 NQ 8684 कीमती करीबन 50,000/- रुपए को किसी अज्ञात ने चुरा ली है। 

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें