महासमुंद : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार घायल - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुढैना के यादव स्टोन के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया. हादसे में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम नांदगांव निवासी दाऊ लाल जांगडे ने पुलिस को बताया की वह 19 अक्टूबर 2024 को सुबह अपने निजी काम से ग्राम मुढैना अपने मोटर सायकल क्र. CG 04 PV 1420 से गया था. 

काम होने के बाद वापस अपने ग्राम नांदगांव जाने के लिए मोटर सायकल क्र. CG 04 PV 1420 से निकला था. दोपहर करीब 12 बजे यादव स्टोन के पास सामने से आ रही टाटा ट्रक क्रमांक CG 06 GG 3286 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर दाऊ लाल के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दी. हादसे में दाऊ लाल को चोटे आई है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें