तुमगांव : शौच करने गए युवक की मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

तुमगांव : शौच करने गए युवक की मोटर सायकल चोरी

तुमगांव के लोकेश चाय दुकान के पास बाइक खड़ी कर शौच करने गए युवक की मोटर सायकल चोरी हो गई. मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है.

भोजराम साहू पिता पोखन साहू उम्र 22 वर्ष निवासी नवागांव ने पुलिस को बताया की 14 अक्टूबर को उसके साथी पवन कुमार साहू निवासी तुमगांव ने मोटर सायकल हिरो स्प्लेंडर प्लस काला रंग क्रं. CG 06GW2350 को ग्राम समोदा जाना है कहकर मांग कर लिया था. 

ग्राम समोदा से वापस तुमगांव आकर NH 53 रोड़ लोकेश चाय दुकान के पास रात्रि करीबन 10 बजे मोटर सायकल को खड़ी कर शौच करने के लिए गया था. शौच करने के बाद वापस आकर देखा तो किसी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली थी.

पवन कुमार साहू द्वारा वापस आकर बताने पर खोजबीन करने के बाद भोजराम रिपोर्ट दर्ज कराने थाना तुमगांव गया और रिपोर्ट दर्ज कराया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें