महासमुंद : जिला चिकित्सालय परिसर में स्टाफ से गाली गलौज, सुर... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला चिकित्सालय परिसर में स्टाफ से गाली गलौज, सुरक्षा गार्ड से मारपीट

जिला चिकित्सालय महासमुंद परिसर में हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ गाली गलौज और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 06 नवम्बर 2024 को दोपहर करीब 12:30 बजे विजय साव निवासी महासमुन्द अपने परिजन को उपचार हेतु चिकित्सालय लाया था. चिकित्सालय में आने पर मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड खेमराज चन्द्राकर से अभद्रता पूर्वक बर्ताव करते हुए मारपीट की, जिससे खेमराज चन्द्राकर के चेहरे पर चोटें आयी है साथ ही विजय साव द्वारा चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ को गाली गलौच भी किया गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी विजय साव के खिलाफ 115(2)-BNS, 121(1)-BNS, 132-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें