पिथौरा : किराना स्टोर्स के बगल में छुपाकर रखा था महुआ शराब, ... - CG Sandesh

पिथौरा : किराना स्टोर्स के बगल में छुपाकर रखा था महुआ शराब, पुलिस ने की कार्रवाई

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिसम्बर को पुलिस मुखबिर की सुचना पर ग्राम टेका पहुंची, जहाँ आरोपी नारद भोई पिता पतिराम भोई उम्र 48 साल निवासी टेका द्वारा किराना स्टोर्स के बगल में छुपाकर रखे एक पीला रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 03 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 600 रूपये पेश करने पर जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें