महासमुंद : बाइक की भिडंत के बाद एक पेड़ से टकराई, चालक की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : बाइक की भिडंत के बाद एक पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम लभराखुर्द के पास दो बाइक की भिडंत के बाद एक बाइक रोड़ किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक की मौत हो गई. घटना की सुचना पर पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद 8 नवम्बर को केस दर्ज कर लिया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, अजय ध्रुव पिता रतनु ध्रुव उम्र 22 वर्ष निवासी लहंगर 4 सालों से रायपुर के तेजस पोलीमस फैक्ट्री में काम करता था, कभी कभार घर आता-जाता था. 29 सितम्बर 2024 को सुबह करीब 04:50 बजे अजय ध्रुव बागबाहरा की तरफ से मोटर सायकल क्र. CG 04 PQ 7854 से आ रहा था. 

इसी दौरान एनएच 353 रोड फ्लाई एश ब्रिक्स ग्राम लभराखुर्द के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 06 HB 0326 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे अजय ध्रुव का मोटर सायकल अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड में जाकर टकराकर गिर गया, जिससे अजय के मस्तक, चेहरा में गंभीर चोटे आई. उसे डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी मोटर सायकल क्र. CG 06 HB 0326 के चालक के खिलाफ 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें