महासमुंद : कार की चपेट में आए बाइक सवार युवक, एक की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : कार की चपेट में आए बाइक सवार युवक, एक की मौत

लभराखुर्द के पास कार की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक घायल हो गया. आरोपी कार चालक के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड नंबर 01 शंकर नगर महासमुंद निवासी डागेश्वर ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 12 नवम्बर को वह अपने मोहल्ले में था तभी दोपहर करीब 1 बजे उसके मोहल्ले का अजय भोई आकर बताया कि तुम्हारे छोटे भाई सतीश कुमार का राजीम मोड लभराखुर्द में एक्सीडेन्ट हो गया है. 

तब डागेश्वर, अजय भोई के साथ उसकी गाडी में राजीम मोड लभराखुर्द जाकर देखा. वहां डागेश्वर का भाई एवं उसका दोस्त यशवंत घायल अवस्था में पड़े थे, उनकी मोटर सायकल क्र. CG 06 GS1249 क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी तथा वहीं पर कुछ दुरी पर एक लाल रंग की ऑल्टो कार क्र. CG 04 LB 8122 क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी थी.

डागेश्वर ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो वहां पर खड़े लोग बताये कि ऑल्टो कार क्र. CG 04 LB 8122 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्र. CG 06 GS 1249 को ठोकर मार दिया, जिससे दोनों लड़के घायल हो गए. कुछ देर बाद डायल 112 वाहन से दोनों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने सतीश को मृत घोषित कर दिया. यशवंत को उचित ईलाज के लिए रिफर किया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें