तुमगाँव : दो बाइक की भिंडत, 5 वर्षीय बच्चे की मौत
सिरपुर से कसडोल मार्ग पर ग्राम खमतराई के पास दो बाइक की भिडंत हो गई. हादसे में 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.
ग्राम अवरई थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार निवासी गोवर्धन ध्रुव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 03 नवम्बर 2024 को उसके बहनोई का भाई धनेश कुमार मुण्डा अपने मोटर सायकल क्र. CG04MY9185 में गोवर्धन की पत्नी सुशीला बाई, पुत्र सुशील ध्रुव को बिठाकर मातर देखने के लिए परसाडीह ले जा रहा था.
गोवर्धन को फोन से सूचना मिला कि खमतरई के पास उन लोगों का एक्सीडेंट हो गया है. तब गोवर्धन अपने भाई अशोक ध्रुव के साथ घटना स्थल खमतराई पहुंचा तो देखा धनेश कुमार मुण्डा वहां सोहन ध्रुव के जनरल स्टोर्स के सामने घायल अवस्था में पडा था.
गोवर्धन ने धनेश से पुछा तो बताया कि परसाडीह जाते समय खमतराई के पास सामने की ओर से मोटर सायकल क्रं CG22M7998 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर लाते ठोकर मार दिया, जिससे धनेश, सुशीला बाई एवं सुशील ध्रुव उम्र 05 वर्ष को चोंट लगी थी.
सुशीला बाई एवं सुशील ध्रुव को सोहम हॉस्पीटल महासमुंद ले जाने की जानकारी होने पर गोवर्धन, धनेश को साथ में लेकर सोहम हास्पिटल महासमुंद गये, जहां देखा उसकी पत्नी को मुंह के पास एवं सुशील ध्रुव को सिर एवं छाती में गंभीर चोंट लगी थी. धनेश के दाहिने हांथ में चोंट लगी है. सुशील ध्रुव को रायपुर रिफर करने से रायपुर मित्तल हॉस्पीटल ले गये थे जहां डॉक्टर ने सुशील को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.