महासमुंद : अस्पताल के कर्मचारी की बाइक चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : अस्पताल के कर्मचारी की बाइक चोरी

सोहम अस्पताल परिसर लभराखुर्द के मोटर सायकल स्टैण्ड से अस्पताल के एक कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई. अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

नरेश कुमार साहू पिता साधराम साहू उम्र 34 वर्ष निवासी वर्धमान नगर महासमुंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह वर्तमान में सोहम हॉस्पिटल लभराखुर्द महासमुंद में कार्यरत है. 

नरेश 25 अक्टूबर 2024 को सुबह ड्यूटी के लिए अपने मोटर सायकल से अस्पताल गया, शाम को ड्यूटी के पश्चात मोटर सायकल स्टैण्ड पर गया तो वहां से बाइक गायब था. उसकी मोटर सायकल क्र. CG 06 GQ 6427 कीमती करीब 20 हजार रुपये किसी ने चोरी कर ली है. आसपास पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली.

मामले के शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें