तुमगाँव : ट्रेडिंग के नाम पर पैसा लेकर नहीं किया वापस, मामला... - CG Sandesh

तुमगाँव : ट्रेडिंग के नाम पर पैसा लेकर नहीं किया वापस, मामला दर्ज

तुमगाँव थाने में ट्रेडिंग के नाम से पैसा लेकर वापस नहीं करने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है.

शिव कुमार चेलक पिता स्व. नारायण एम चेलक निवासी वार्ड क्रं. 09 विश्वकर्मा वार्ड नयापारा महासमुंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह यादराम साहू पिता खुशियाल साहू से बैंकिंग लेन-देन के नाम से पिछले दस वर्षो से जानता है. यादराम साहू ने HDFC बैंक से 10 लाख, Yes बैंक से 10 लाख, पेसेंस बैंक से 5 लाख लोन शिव कुमार को दिलवाया. शिव कुमार को उस पैसे से घर बनवाना था.

यादराम ने शिव कुमार को बोला चेलक भाई घर बनाने के लिए पैसे रखे हैं उस पैसे को मुझे दे दिजीए, मेरा भतीजा टुकेश कुमार साहू पिता झलक राम साहू शेयर ट्रेडिंग करता है. मेरा भतीजा तुमको प्रति माह घर बनाने के लिए आपको पैसा दे देगा और तुम्हारा लोन भी पटता रहेगा और घर भी बन जायेगा और तुम्हारा मूलधन भी सुरक्षित पड़ा रहेगा.

उनकी बातों में आकर शिव कुमार घर में रखे हुए दस लाख रूपये, लोन का पच्चीस लाख कुल 35 लाख रूपये दे दिया. इस तरह यादराम साहू व टुकेश साहू ने 35 लाख रूपये ले लिया. आरोपियों ने कुछ दिनों (माह) तक पैसे दिए और अब नहीं दे रहे हैं. यादराम दुंगा-दुंगा बोलता है और टुकेश फोन नहीं उठाता है. आरोपियों ने शिवकुमार के लडके धनंजय से 10 लाख व शिवकुमार के भाईयों को भी झांसे में लेकर पैसे ले लिये हैं.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी याद राम साहू और टुकेश कुमार साहू के खिलाफ 34-IPC, 420-IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें