महासमुंद : शिक्षकों की टीम के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं क... - CG Sandesh

महासमुंद : शिक्षकों की टीम के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निशुल्क कक्षाएं संचालित

महासमुंद। जिले पिथौरा विकासखंड नवाचार हमारा लक्ष्य भुरकोनी कि शिक्षकों की टीम के द्वारा कक्षा छठवीं नवोदय एकलव्य प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न विद्यालय के सैकड़ो बच्चों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है ।

आपको बता दे इसके लिए सरकारी स्कूल के अध्यापको द्वारा निःशुल्क यह कोचिंग कक्षाएं सप्ताह के दो दिन शनिवार और अवकाश के दिन रविवार को भी सुबह 9 से एक बजे तक आयोजित की जाती है, जिसमें संकुल भुरकोनी क्षेत्र के शासकीय प्राइवेट स्कूल सहित विभिन्न विद्यालय के लगभग 180 बच्चे इस निशुल्क कोचिंग का लाभ ले रहे हैं। 


इस निशुल्क कोचिंग कक्षा में परीक्षा संपन्न होने तक बच्चों को उनकी तार्किक, मानसिक बौद्धिक, गणितीय विषय पर आधारित विषय योग्य शिक्षकों द्वारा सतत अध्यापन कराया जा रहा है। जिससे कोचिंग का लाभ सीधे बच्चों को होगा जो हमारे संकुल व विकासखंड स्तर पर जवाहर नवोदय एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए सार्थक होगा।पिछले सत्र में कोचिंग के 17 बच्चों का चयन नवोदय एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित किया गया था यह निशुल्क कोचिंग को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए नवाचार हमारा लक्ष्य कि शिक्षकों की टीम ग्रामीण जनप्रतिनिधि सरपंच पालकों का विशेस योगदान दिया जा रहा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें