ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना को मंजूरी, इस राज्य की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 !
डेस्क। दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना को लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री आतिशी और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की घोषणा की है। महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे, 30 से 40 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। यह योजना महिलाओं के लिए विशेष रूप से बनाई गई है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।
इस योजना की घोषणा करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना लागू कर दी गई है। महिलाओं के खाते में 1000 रुपये डाले जाएंगे।
2025 में सरकार बनने पर इसे 2100 रुपये कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद पैसा आना शुरू हो जाएगा। ये सम्मान महिलाओं का अधिकार है। केजरीवाल जो ठान लेता है वो करके रहता है। जो बोला वो करके दिखाया माताओं-बहनों को उनका हक मिलेगा।
केजरीवाल ने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हमेशा दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाओं पर सवाल उठाती है। उन्होंने भाजपा के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुफ्त बिजली और पानी देने की बातें करने वाले यह नहीं समझते कि इन सेवाओं के लिए पैसे कहां से आते हैं। केजरीवाल ने महिलाओं से कहा कि जब कोई पूछे कि पैसे कहां से आएंगे, तो उन्हें बताएं कि 'हमारा केजरीवाल जादूगर है।