सांकरा : आलमारी से 50 हजार रुपये चोरी - CG Sandesh

सांकरा : आलमारी से 50 हजार रुपये चोरी

सांकरा के श्याम नगर से घर के अलमारी में रखे नगदी रकम लगभग 50,000 रुपये चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम सांकरा निवासी सुभाष चन्द्र कोटक ने पुलिस को बताया कि उसका स्वयं का किराना दुकान है. 14 दिसम्बर 2024 को दोपहर करीब 12 से 1 बजे अपने घर में ताला लगाकर दुकान गया तो किस अज्ञात व्यक्ति ने घर के आलमारी में रखे नगदी रकम लगभग 50,000 रूपये को चोरी कर ली.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 303-BNS, 331(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें