पिथौरा तहसील कार्यालय में ACB की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप - CG Sandesh

पिथौरा तहसील कार्यालय में ACB की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप

महासमुंद। जिले के पिथौरा में एंटी करप्शन ब्यूरो के अचानक पिथौरा तहसील कार्यालय में छापा मारा, ACB के इस छापे से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों से पूछताछ की.

जानकारी के अनुसार किसान की शिकायत पर तहसील कार्यालय के कानूनगो शाखा के कर्मचारी से पूछताछ । छापेमार कार्रवाई करने एसीबी की टीम 3 गाड़ियों में अधिकारी तहसील कार्यालय पहुंचे.

एसीबी की इस कार्रवाई में कानूनगो अधिकारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

माइकल पीटर 25 हजार रुपए मांग रहा था

जानकारी के अनुसार ACB की कार्रवाई का यह पूरा मामला पिथौरा तहसील कार्यालय का है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय सहित प्रशासनिक हलकों में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि राजू चौहान की शिकायत पर ACB की टीम ने कार्रवाई की है।

राजू चौहान ने शिकायत में कानूनगो अधिकारी माइकल पीटर द्वारा काम के बदले रिश्वत मांगने की बात कही थी। रिश्वत मांगे जाने का इनपुट पुख्ता होने के बाद ACB ने पिथौरा तहसील कार्यालय में एसीबी की ओर से छापा मारा गया। टीम ने माइकल पीटर को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें