CG: क्लीनिक में युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने ... - CG Sandesh

CG: क्लीनिक में युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने दोबारा बुझाई हवस, गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर आ रही है, यहां कोनी पुलिस ने बलात्कार और धमकी के आरोपी संदीप लास्कर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी ने अपने क्लीनिक में जबरदस्ती बलात्कार किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी थी। इसके अलावा आरोपी ने शादी का झांसा देकर फिर से उसकी मर्जी के खिलाफ बलात्कार किया।


शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को विभिन्न जगहों में पर भेजा। इसके बाद 4 जनवरी को पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिलते ही आरोपी को ग्राम मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारे ग्राम पंचायत में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कारवाई कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें