CG : दलदल में फंसने से हाथी की मौत, कल भी करंट लगने से गई थी... - CG Sandesh

CG : दलदल में फंसने से हाथी की मौत, कल भी करंट लगने से गई थी जान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज फिर एक हाथी का शव मिला है। डेम के दलदल में फंसने से हाथी की मौत हुई है। पानी पीने के लिए डैम के पास हाथियों का दल पहुंचा था तभी दलदल फंसने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। 


पानीखेत गांव में पास स्टाप डेम का ये मामला बताया जा रहा है। रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र की घटना है। वहीं वन विभाग की टीम मौके परमौजूद है पानीखेत में ही 31 दिसम्बर को भी इसी तरह दलदल में फंसकर एक हाथी शावक की मौत हो चुकी है। कल ही धर्मजयगढ़ वन मंडल के कोंध्रा गांव में करंट की चपेट आने से एक हाथी की मौत हुई थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें