जल्द जारी होगी प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 19वीं किस्त, योजना का लाभ लेने ई-केवाईसी और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं जानें।
किसानों को अब प्रधानमंत्री सम्मान निधि के 19वें किस्त का इंतज़ार है। इसके पहले इस योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। जिसके बाद अब फरवरी 2025 में 19वीं किस्त जारी होने की संभावना है।
यह राशि योजना से जुड़े किसानों के खाते में सीधे अंतरित की जाती है। इस योजना के तहत किसानों को वार्षिक 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि इस बार के बजट में इस राशि को 6 से बढाकर 8 हजार तक किया जा सकता है।
इस बार सरकार ने योजना के तहत पात्र किसानों की पहचान के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) को अनिवार्य कर दिया है. जो किसान ई-केवाईसी पूरी नहीं करेंगे, उनकी किस्त रुक सकती है.
किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें
1. ई-केवाईसी कराना: पात्र किसानों को अपने आधार नंबर को योजना पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य है.
2. भू-अधिकार सत्यापन: किसान की भूमि का रिकॉर्ड सही होना चाहिए. गलत जानकारी देने पर भुगतान रोका जा सकता है.
3. बैंक खाता सक्रिय होना: योजना का लाभ पाने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक और सक्रिय होना चाहिए.
देरी के संभावित कारण
डाटा सत्यापन में देरी: किसानों की जानकारी को सत्यापित करने की प्रक्रिया में समय लग सकता है.
तकनीकी समस्याएं: पोर्टल पर अधिक लोड या अन्य तकनीकी समस्याएं देरी का कारण बन सकती हैं.
राज्यों से सहमति प्रक्रिया: राज्य सरकारों को पात्र किसानों की सूची भेजनी होती है, जिसमें कभी-कभी देरी हो जाती है.
किस्त की स्थिति कैसे जांचें?
किसान PM-KISAN पोर्टल पर जाकर “Beneficiary Status” सेक्शन में अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज कर सकते हैं.
कृषकों को सलाह दी जाती है कि वे ई-केवाईसी और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी करें ताकि 19वीं किस्त का लाभ समय पर मिल सके.