76वें गणतंत्र दिवस पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत - CG Sandesh

76वें गणतंत्र दिवस पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत

देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज कर्तव्य पथ पर भारत अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। इस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। परेड की शुरुआत सुबह 10.30 बजे के करीब होगी। लगभग 90 मिनट तक चलेगी। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने से होगी। यहां वह देश के वीरों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो 'पारंपरिक बग्गी' में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे।

गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत सुबह 10.30 बजे के करीब होगी। लगभग 90 मिनट तक चलेगी। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने से होगी। यहां वह देश के वीरों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो 'पारंपरिक बग्गी' में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे। यह प्रथा 40 वर्षों के अंतराल के बाद 2024 में फिर से शुरू की गयी थी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक, भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट द्वारा उन्हें सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगह-जगह तैयारियां हो चुकी हैं। आज तिरंग फहराया जाएगा। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड निकाली जाएगी, जिसमें राष्ट्र की ताकत के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह पर पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें