ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री के घर चुनाव आयोग ने मारा छापा - CG Sandesh

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री के घर चुनाव आयोग ने मारा छापा

डेस्क। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड मारी। आईडी की टीम दिल्ली स्थित पंजाब सीएम के हाउस की तलाशी ले रही है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्टार प्रचार बनाया है। इसी क्रम में वे दिल्ली में जनसभा और रैली कर रहे हैं। सीएम आतिशी के साथ सीएम मान गुरुवार को अमृतपुरी गढ़ी पहुंचे और वहां रैली कर रहे हैं। इस रैली के बीच भगवंत मान को एक फोन आया।


कपूरथला हाउस में रेड


रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने फोन पर किससे बात की, ये तो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्हें फोन के जरिए पंजाब सीएम हाउस के घर पर रेड पड़ने की सूचना मिली। चुनाव आयोग ने दिल्ली में स्थित कपूरथला हाउस में छापेमारी की। यह पंजाब सीएम भगवंत मान का हाउस है। EC की टीम सीएम हाउस की तलाशी ले रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें