news-details

छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की पुष्टि, सरकारी पोल्ट्री फार्म पर कड़ी कार्रवाई, मारे गए हजारों मुर्गियाँ और चूजे

रायगढ़। जिले के सरकारी पोल्ट्री फार्म मेँ , एक बर्ड फ्लू का केस मिलने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार रात 10.30 बजे जैसे ही बर्ड फ़्लू संक्रमण जाँच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिला कलेक्टर नें बिना समय गंवाए देर रात अधिकारियो की आपातकालीन बैठक लेकर स्थिति नियंत्रित करने रणनीति. बनाई| जिसकी जानकारी रायगढ़ कार्तिकेया गोयल नें प्रेस वार्ता कर दी|



रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल नें प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा रायगढ़ के सरकारी पोल्ट्री फार्म से भेजे गए कुक्कुट पक्षी शव के नमूनों में उच्च (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि 31 जनवरी को की गई है।

रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल द्वारा राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पशुपालन विभाग के राज्य कार्यालय के अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय बनाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए गए।


रात 11 बजे वरिष्ठ अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। रात 11 से 12.30 बजे तक पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ इस परिस्थिति से निपटने की पूरी रणनीति बनाते हुए लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत पोल्ट्री फार्म की करीब 5 हजार मुर्गियां, 12 हजार चूज़े और 17 हजार अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। सभी संबंधित विभागों को एक्टिवेट किया गया। जिससे सूर्योदय से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण उस क्षेत्र से बाहर न फैले।



इसके लिए मुर्गों और चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। इसके लिए पोल्ट्री फार्म परिसर में पूरे सुरक्षात्मक उपायों के साथ जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चुने की लेयर बिछा कर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया और ऊपर से फिर नमक और चुने की लेयर डाली गई। इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया। जिससे संक्रमण न फैले। इसके साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त करने डिसइनफेक्शन किया जा रहा है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल पूरी रात इस कार्रवाई का अपडेट लेते रहे। बर्ड फ़्लू की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार के एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन, कंट्रोल एंड कंटेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा के अनुसार कार्यवाही की जानी होती है ऐसी स्थिति में 1 किमी ‘इन्फेक्टेड जोन’ में कुक्कुट, अण्डे एवं कुक्कुट आहार की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित होगी।



जिला कलेक्टर नें जानकारी देते हुए बताया कि ‘सर्विलांस जोन’ में पोल्ट्री एवं कुक्कुट अंडों की दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाएगा।इस मामले की मॉनिटरिंग औऱ देखरेख के लिए रायपुर से 4 एक्सपर्ट की टीम रायगढ़ पहुंची है| एक्सपर्ट के बताए अनुसार

बर्ड फ्लू वायरस मुख्यतः पक्षियों और जानवरों में फैलता है। भारत में बर्ड फ्लू वायरस के एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के मामले नहीं देखे गए हैं।


हालांकि इसके लक्षण और संक्रमण के जोखिमों को लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। इस वायरस से संक्रमण की स्थिति में हल्के से लेकर गंभीर लक्षण हो सकते हैं। बता दें की स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा संक्रमण स्थल पोल्ट्री फार्म के एक किमी के दायरे में डोर टू डोर सर्वे कर स्वास्थ्य जांच की जा रही है जिससे फ्लू के लक्षण वाले लोगों को एहतियाती उपचार दिया जा सके। इसके साथ ही लोगों को बुखार जैसे लक्षणों को लेकर सतर्क रहने और लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर समय से उपचार कराने की अपील की गई है।




अन्य सम्बंधित खबरें