सांकरा : जामजुड़ा पुलिया के पास दुर्घटना होने पर ईलाज के दौरा... - CG Sandesh

सांकरा : जामजुड़ा पुलिया के पास दुर्घटना होने पर ईलाज के दौरान हुई मौत

थाना सांकरा अंतर्गत जामजुड़ा पुलिया के पास पेंड्रावन से अपने घर जा रहे एक व्यक्ति की दुर्घटना होने पर ईलाज के दौरान मौत हो गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामजुड़ा निवास भुवनेश्वर साहू 14 दिसंबर 2024 के करीबन 03:00 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 1062 से पेंड्रावन की ओर से अपने घर आ रहा था, उसी समय जामजुड़ा पुलिया के पास वाहन क्रमांक CG 04 MM 9371 का चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर देने से भुवनेश्वर को चोट लगा था जिसे डयल 112 के माध्यम से CHC बसना लेकर गये जहां डक्टर  द्वारा चेक करने पर प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने से रायपुर अस्पताल में भर्ती कर ईलाज कराया जा रहा था. लेकिन इसके बाद स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से 22 दिसंबर 2024 को भुवनेश्वर साहू की मृत्यु हो गई.

पुलिस ने मामले की मर्ग जांच पर आरोपी वाहन क्रमांक CG 04 MM 9371 का चालक द्वारा धारा 106(1) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें