CG : सभी जिलों में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित किये जायेंगे ज... - CG Sandesh

CG : सभी जिलों में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित किये जायेंगे जन-जागरूकता कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू हो गया है। जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के शुभारंभ अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय मौजूद थे।

इस मौके पर उन्होंने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। 

इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। उधर, दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली परिसर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 31 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान राज्य के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें