पिथौरा : महिला को डंडा फेककर गला दबाते हुए दिया धक्का...  - CG Sandesh

पिथौरा : महिला को डंडा फेककर गला दबाते हुए दिया धक्का...

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गोडबहाल में एक महिला ने अन्य महिला को डंडा फेककर गला दबाते हुए धक्का दे दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम गोडबहाल निवासी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि 09 फरवरी 2025  को उसकी बहन छट्टी कार्यक्रम में बाहर आरंग गयी थी, तो इस दौरान उसकी मां घर में अकेली थी, इसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाले जयराम वर्मा वार्ड पंच प्रत्याशी उनके घर के सामने कृष्ण की मां के साथ बैठा था, इसी बीच गांव का साहेबराम पटेल सामने से गुजर रहा था जिसे कृष्ण की मां और जयराम वर्मा बुलाये और बैठकर बात कर रहे थे.

इसी बीच जयराम की पत्नी कुंती वर्मा आयी और अपने पति जयराम को बुलाकर ले गई, उसके बाद जयराम की पत्नी वापस आयी और कृष्ण की मां को गंदी गंदी गाली गुप्तार की और साथ में बैठे साहेबराम पटेल के डंडे को उठाकर मारने के लिये उठायी डंडा को फेंककर कृष्ण के मां के गले को दबायी और धक्का दी जिससे उसकी मां के दाहिने हाथ के कलाई में चोंट आया है.

कृष्ण कुमार ने बताया कि पूर्व में भी कुंती वर्मा के द्वारा उसके घरवालों के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था, पुरानी बातों को लेकर बीच बीच में वह लड़ाई झगड़ा करती रहती है. घटना को गांव के सरपंच द्वारा फोन से बताने पर कृष्ण अपनी मां को ईलाज हेतु अस्पताल ले जाने के लिये बोला.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें