कल बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक ... - CG Sandesh

कल बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक अवकाश घोषित

डेस्क। उत्तर प्रदेश में कल यानी 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस मौके पर स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। यह ऐलान उत्तर प्रदेश सरकार ने महाशिवरात्रि के मौके पर किया है।



स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद


उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने 2025 के वार्षिक कैलेंडर में पहले से ही कल का अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूल के साथ-साथ कॉलेज भी बंद रहेंगे। अब स्कूल और कॉलेज 27 फरवरी गुरुवार को समय अनुसार खुलेंगे। बैंक की बात करें तो कल सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे।



सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद


महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव को जल अर्पित कर पूजा करते हैं। इस दिन सरकार के आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं, प्राइवेट दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी छुट्टी की बात अपने संबंधित कंपनी से कंफर्म कर सकते हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें