होली पर लॉन्च होगी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्र... - CG Sandesh

होली पर लॉन्च होगी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्रेन, ये है टाइम टेबल

डेस्क। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर दौड़ने वाली है। रेलवे इसे होली के आसपास लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिससे यह देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्रेन बन जाएगी।

12 घंटे से भी कम समय में 1000 किमी का सफर

नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन महज 12 घंटे से भी कम समय में करीब 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

किन स्टेशनों पर रुकेगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा पर रुकेगी।

तय हुआ टाइम टेबल

नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे रवाना होगी और रात 8 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं, पटना से वापसी में यह शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे दिल्ली* पहुंचेगी। हालांकि, रेलवे बोर्ड जल्द ही आधिकारिक टाइम टेबल जारी करेगा।

होली पर इस खास तोहफे का रेल यात्रियों को बेसब्री से इंतजार है!


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें