होली में आसमान से बरसेगा पानी: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट... - CG Sandesh

होली में आसमान से बरसेगा पानी: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

दिल्ली: होली में इस बार आसमान से पानी बरसने की संभावना जताई जा रही है. दरअसल देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक हुई है. इसका असर 14 मार्च तक नजर आ सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक इसका असर 14 मार्च तक दिख सकता है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से पहाड़ों समेत मैदानी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है.

IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई और राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है.
इसके साथ ही दिल्ली में भी आने वाले एक दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. IMD के मुताबिक दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत कई और राज्यों में होली के दौरान बादल छाए रह सकते हैं. कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें