CG : मामूली विवाद में युवक ने की पड़ोसी की हत्या, हसिए से कि... - CG Sandesh

CG : मामूली विवाद में युवक ने की पड़ोसी की हत्या, हसिए से किए कई वार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा में एक युवक ने अपने पड़ोसी की निर्मम हत्या कर दी। उसने हसिए से गले में कई वार किया और पड़ोसी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार, मनोज साहू का अपने पड़ोसी रणजीत साहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते बुधवार सुबह मनोज ने रणजीत पर हसिए से हमला किया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें