CG  : मंत्री के प्रवास के दौरान गायब रहना अधिकारी को पड़ा भार... - CG Sandesh

CG : मंत्री के प्रवास के दौरान गायब रहना अधिकारी को पड़ा भारी, निलंबन आदेश जारी

बालोद। महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रवास के दौरान महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति के अनियमितताओं और कर्तव्य में लापरवाही के कारण निलंबन आदेश जारी किया गया है।

15 अप्रैल को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बालोद आई थी। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, नशा केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन गायब थे। निरीक्षण में सामने आया कि आंगनबाड़ी केंद्र पाररास इंदिरा गांधी वार्ड 18/1 में उपस्थिति वास्तविकता से अधिक दर्ज की गई थी। पोषण ट्रैकर ऐप में टीएचआर की प्रविष्टि अधूरी पाई गई और रिकॉर्ड अद्यतन नहीं थे। सखी वन स्टॉप सेंटर की सक्रियता नहीं दिखी।

निलंबन के दौरान कार्यस्थल बिलासपुर में होगाअधिकारी के अपने काम में लापरवाही और जिमेदारियों को नजरअंदाज करने की वजह से उन पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इसके कारण छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका कार्यस्थल अब बिलासपुर जिले का महिला एवं बाल विकास विभाग होगा। उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार जीवनयापन के लिए जरूरी भत्ता मिलता रहेगा। जिला महिला बाल विकास अधिकारी की शिकायत मंत्री से जनप्रतिनिधियों ने भी की थी। उन्हें किसी जानकारी के लिए मोबाइल फोन से सपर्क करने पर वे कॉल रिसीव नहीं करते हैं और दोबारा जवाब भी नहीं आता है। इससे काफी लोग नाराज थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें