आतंकवादी हमले के बाद थैंक्यू पाकिस्तान लिखकर खुशी मनाने वाला... - CG Sandesh

आतंकवादी हमले के बाद थैंक्यू पाकिस्तान लिखकर खुशी मनाने वाला युवक गिरफ्तार

बोकारो। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत की घटना के बाद बोकारो के डेस्क। बालीडीह के मिल्लत नगर के रहने वाला मोहम्मद नौशाद ने थैंक्यू पाकिस्तान लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. जिस पर बोकारो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल कश्मीर के पहलगाम शहर के पास स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हमला हुआ था.


जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद के पिता का नाम मोहम्मद मुस्ताक है और वह मिल्लत नगर का रहने वाला है. फिलहाल बोकारो पुलिस गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद से पूछताछ कर रही है।


इस संबंध में सिटी डीएसपी सह जिला पुलिस के प्रवक्ता आलोक रंजन ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट की शिकायत मिली थी. जिसके बाद एक युवक को इस मामले में पकड़कर कर पूछताछ करने की गई है. उसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस उसके सोशल मीडिया के अकाउंट खंगाल रही है. वहीं, उसके बारे में पूरी जानकारी निकाली जा रही है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. जबकि 13 लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हैं. इस हमले के बाद पूरे भारत के लोग गुस्से में हैं.


मोहम्मद नौशाद ने एक्स पर उर्दू में लिखा, ‘शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा, अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे, आमीन, आमीन. हमें ज्यादा खुशी होगी अगर आरएसएस, भाजपा, बजरंग दल और मीडिया को निशाना बनाया जाए.’ इसके साथ उसने तीन स्माइली इमोजी के साथ अपनी खुशी भी जाहिर की. उसने इसके बाद भी कई ट्वीट किए जिनमें काफी आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें लिखी हैं.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें