सांकरा : दूकान बंद कर घर जाते समय पिकअप चालक ने मारी ठोकर - CG Sandesh

सांकरा : दूकान बंद कर घर जाते समय पिकअप चालक ने मारी ठोकर

सांकरा से अपनी दूकान बंद कर घर जाते समय एक व्यक्ति को पिकअप चालक ने ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार चक्रेश सिंह ठाकुर 06 मई 2025 को रात करीब 8:30 बजे सांकरा के नमन ऑटो पार्टस से अपनी दुकान बंद कर घर सोनपुर जा रहा था, इसी दौरान रात्रि करीब 08:30 बजे ग्राम बड़ेटेमरी देवसराल मोड़ झगरेनडीह रोड़ पर पिकअप वाहन क्रमांक CG 22 AB 7525 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरपवाही चलाते हुए चक्रेश सिंह ठाकुर के भतीजा के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GY 3133 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसे दाहिना पैर के घुटना के नीचे, कंचा में चोट लगा.

घटना के बारे में चक्रेश सिंह ठाकुर के चाचा उपेन्द्र सिंह ठाकुर को फोन के माध्यम से सूचना मिलने पर उन्होंने  अपने सुविधा से चक्रेश को सीएचसी पिथौरा ले गये जहाँ प्राथमिक उपचार बाद रिफर कर दिया गया है.

बताया गया कि घटना को चक्रेश के साथ में जा रहा ग्राम मानदीप निवासी देव त्रिपाठी का देखा है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें