पटेवा : BSNL टावर का 5 नग लिथियम बैटरी चोरी
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम झलप में लगे BSNL टावर में किसी अज्ञात चोर ने 5 नग लिथियम बैटरी की चोरी कर ली. पुलिस ने टेक्निशियन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 07 मई 2025 को निरीक्षण करने संबंधी आदेश पर टेक्निशियन के BSNL टावर पहुँचने पर मेन गेट का ताला गायब था, गेट खुला था तथा सेल्टर कमरा के अंदर BSNL टावर को DC सप्लाई हेतु कंपनी द्वारा 05 नग लिथियम बैटरी लगाया गया था, वह नही था.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें