पटेवा : बौद्ध ओडिसा से लक्ष्मी बस में गांजा रखकर परिवहन, आरो... - CG Sandesh

पटेवा : बौद्ध ओडिसा से लक्ष्मी बस में गांजा रखकर परिवहन, आरोपी गिरफ्तार

पटेवा पुलिस ने 8 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी के कब्जे से 4 किलो गांजा जप्त किया है.

पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल NH 53 बोड़रा पड़ाव में आरोपी पवन जैन पिता रमेशचंद जैन उम्र 42 वर्ष निवासी बौद्ध ओडिसा के कब्जे से एक नग प्लास्टिक बोरी में 02 पैकेट में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 4 किलोग्राम कीमती 60,000 रूपये, एक नग हिरो शक्ति कंपनी का कीपेड मोबाईल कीमती 1,000 रूपये, नगदी रकम 200 रूपये जप्त किया है.

बताया गया आरोपी रात्रि में बौद्ध ओडिसा से रायपुर छत्तीसगढ आने वाली लक्ष्मी बस क्रमांक CG 04 EA 0272 में एक व्यक्ति सवार होकर अपने सुनहरी रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर यात्रा कर रहा था.

मामले में आरोपी पवन जैन का कृत्य अपराध धारा 20(ख) NDPS एक्ट का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें