Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90... - CG Sandesh

Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला

डेस्क। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में इतिहास रच दिया है. नीरज ने अपने करियर में पहली बार 90 मी. की दूरी को पार किया है. उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मी. की दूरी पर पर भाला फेंका. यह नीरज का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है. अपने दूसरे प्रयास में नीरज फाउल कर बैठे थे, लेकिन तीसरी कोशिश में उन्होंने सभी को चौंकाते हुए इतिहास रच दिया. वह खेल के इतिहास में 90 मी. से ज्यादा की दूरी तय करने वाले इतिहास के 25वें और पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. हालांकि, इतिहास रचने के बावजूद नीरज ने दूसरे स्थान के साथ प्रतियोगिता में समापन किया. पहले नंबर पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे, जिन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मी. की दूरी तय की. पिछले साल भी नीरज दोहा डायमंड लीग के सिर्फ एक सेंटीमीटर के मामूली अतंर से दूसरे नंबर पर पिछड़ गए थे. 



दूसरे प्रयास में हुआ था फाउल


नीरज ने अपने पहले प्रयास में ही 88.44 मी. दूरी तय करके हुए प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धियों को चैलेंज देते हुए बता दिया था कि वह किस लय में हैं. यह भारतीय एथलीट का बहुत ही शानदार आगाज था. लेकिन दूसरे प्रयास में चोपड़ा फाउल कर बैठे. मगर इसके बावजूद वह पहले प्रयास में मापी गई 88.44 मी. की दूरी के साथ बढ़त बनाए हुए थे.



तीसरे प्रयास में रच दिया इतिहास


इसके बाद जब नीरज अपने तीसरे प्रयास में ट्रैक पर आए, तो उन्होंने इतिहास रचते हुए अपने करियर को और ऊंचाई प्रदान कर दी. इस प्रयास में नीरज ने करियर में पहली बार 90 मी. की दूरी को पार करते हुए 90.23 मी. की दूरी मापी. वहीं नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 80.56 मी. दूरी पर भाला फेंका, तो उनकी पांचवीं और आखिरी कोशिश एक बार फिर से तीसरे की तरह फाउल में तब्दील हो गई. मतलब नीरज ने पांच में से तीन प्रयास फाउल किए.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें