बसना ब्रेकिंग : शराब पीने को लेकर विवाद में दोस्त ने की दोस्... - CG Sandesh

बसना ब्रेकिंग : शराब पीने को लेकर विवाद में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र में शराब पीने की बात को लेकर दो व्यक्ति आपस में भिड़ गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पूरा मामला बसना थाना क्षेत्र के भंवरचुवा गांव का है।

जानकारी के अनुसार महेश यादव और गंगाधर यादव के बीच में शराब पीने की बात को लेकर लड़ाई हुई, गंगाधर यादव ने अपने साथी महेश यादव को डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। 

बता दें कि मृतक महेश यादव की उम्र 55 वर्ष का था और भंवरचूवा में रहता था। लड़ाई में बीच बचाव कर रहे मृतक के बेटे नंदलाल यादव को भी गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर थाना प्रभारी सहित सरायपाली एसडीओपी पहुंचे। वहीं बसना पुलिस ने आरोपी गंगाधर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें