राज्य शासन के मंशानुरूप महासमुंद जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य अनवरत जारी है। जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर किसान सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं।
विकासखंड बसना के ग्राम कुदारी बाहरा में पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशु-चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु टीकाकरण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
महासमुंद के हृदय स्थल में निर्माणाधीन सेन्ट्रल लाइब्रेरी का निरीक्षण आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार मौजूद थे।