जल संरक्षण की दिशा में महासमुंद जिले ने एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। जल संचय जन भागीदारी अभियान 2.0 के तहत जिले ने जोन-2 की कैटेगरी-2 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला प्रभारी एवं ट्राइफेड के रीजनल मैनेजर श्री प्रभाकर खदाने ने गुरुवार को महासमुंद विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया।