जिले में एक कलयुगी पिता ने अपने नवजात बेटे की हत्या कर दी है। आरोपी पिता ने हत्या के लिए पहले यूट्यूब में वीडियो देखा, और फिर योजना बनाकर जिन्दा नवजात को तालाब में फेक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादी के बाद कम समय में पिता बनने से बच्चे की जान ली है।
नौतपा के अंतिम दिन प्रदेश के अधिकांश जिलो में पारा 44 डिग्री के पा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राजधानी का तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म बलोदा बाजार और अर्जुनी में पारा 45.6 डिग्री दर्ज किया गया।
जिले में हीरों की तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार को 745 हीरों के साथ बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। बरामद हीरों की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। ये हीरे प्रतिबंधित खदान पायलीखंड से निकाले गए थे। बाप-बेटे दोनों हीरे लेकर स्कूटी से ओडिशा बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस इसे जिले में हीरा तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बता रही है।