टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। कंपनी ने AI सर्च स्टार्टअप Perplexity के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत एयरटेल के सभी ग्राहक एक साल तक Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त पा सकते हैं। इसकी मार्केट वैल्यू लगभग ₹17,000 है।
सोचिए, अगर आप बस एक लाइन लिखें और कुछ ही सेकंड में आपकी कल्पना हकीकत बनकर स्क्रीन पर आ जाए – अब यह सच हो चुका है। OpenAI ने ChatGPT में ऐसा फीचर जोड़ दिया है, जिससे आप बिल्कुल मुफ्त में अपनी मनचाही तस्वीरें बना सकते हैं।