news-details

लेजर लैंड लेवलर की मदद से खेती में होगा मुनाफा, 40% तक जल की बचत के साथ

अगर आप अच्छी खेती करना चाहते है। और अच्छा मुनाफा कमाने की सोच रहे है, तो लेजर लैंड लेवलर आपके लिए अच्छा यंत्र हो सकता है। ये काम टाइम में बहुत सारे काम करता है। जैसा की सभी आप जानते है अच्छी खेती के लिए भूमि उपजाऊ होनी चाहिए। और लेजर लैंड की मदद से संभव है। लेजर लैंड की सहायत से कम लागत और मेनहत लगेगी। लेजर लैंड की वजह से कृषि कार्य बड़ा बदलाव आएगा। और ज्यादातर उन सभी किसानो भाइयो के लिए जो जो जल संरक्षण, लागत में कमी और फसल की उपज बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

लेजर लैंड यंत्र-   लेजर लैंड नया आधुनिक कृषि यंत्र है और इसे समतल भी कहा जाता है। खेत की ज़मीन को समतल करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है, इससे पानी की बचत भी होती है। यहाँ खेती के हर चरण में काम आता है। बुवाई, सिंचाई और खाद वितरण - में बेहतर परिणाम मिलते हैं।

लेजर लैंड काम कैसे करता है - इसको चार पार्ट में विभाजित किया गया है। फास्ट पार्ट में लेजर ट्रांसमीटर, जो लेजर किरणें भेजता है। दूसरा, लेजर रिसीवर, जो किरणों को पकड़ता है। तीसरा, कंट्रोल बॉक्स यह सिग्नल के अनुसार हाइड्रोलिक सिस्टम को नियंत्रित करता है। चौथा, लेवलर बकेट, जो मिट्टी को उठाने और गिराने का काम करता है। इस यंत्र को ट्रैक्टर (35 एचपी या उससे अधिक) से जोड़ा जाता है, जिससे खेत को सटीक रूप से समतल किया जा सकता है।


आपको बता दे की ,लेजर लैंड लेवलर को यूज करने से 40 % तक जल की बचत होती है। समान सिंचाई व जल निकास व्यवस्था सुनिश्चित होती है और उर्वरकों व पोषक तत्वों का समान वितरण होता। बुवाई व निराई-गुड़ाई में समय की बचत होती है। फसल की गुणवत्ता और पैदावार में सुधार होता है और कुल उत्पादन लागत में कमी आती है।




अन्य सम्बंधित खबरें