तुमगांव : शराब दुकान के पास दो भाइयों ने युवक को पीटा - CG Sandesh

तुमगांव : शराब दुकान के पास दो भाइयों ने युवक को पीटा

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में दोस्त के साथ शराब दुकान गये युवक के साथ मारपीट के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 17 सितम्बर को शाम करीब 7 बजे रूपसिंग साहू अपने दोस्त ठंढु साहू के साथ अछोला शराब भट्ठी गया था. जहाँ प्रदीप निषाद एवं उसके भाई संजय निषाद ने पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का से मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लगी. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी प्रदीप निषाद और संजय निषाद के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें