छत्तीसगढ़ में जनता की समस्याओं को सुनने और उनका निवारण करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार 2025 का तीसरा चरण 5 मई से 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे.