प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी।
ऐतिहासिक और पुरातत्व नगरी सिरपुर में सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन 1 से 3 फरवरी तक जिला प्रशासन और सिरपुर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, शास्त्रीय कला और आधुनिक संगीत का भव्य संगम होगा।
कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज पितावली राइस मिल, महासमुंद में भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की गई।