शिक्षकों की नियमित और आवश्यक पदस्थापना से शैक्षणिक गुणवत्ता में व्यापक सुधार संभव है। इसका उदाहरण है बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल घुंचापाली, जहाँ शिक्षक अभाव की समस्या युक्तियुक्तकरण नीति के माध्यम से दूर कर दी गई है।
राज्यपाल एवं पदेन अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी (राज्य शाखा, रायपुर) रमेन डेका के शुक्रवार को पिथौरा आगमन पर कलेक्टर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद के अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में रेड क्रॉस जिला शाखा महासमुंद के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल रमेन डेका आज शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, गौड़बहल पहुंचे। यहां वे अध्यापक की भूमिका में नजर आए और कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया।
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी, झाडू देवता नाला के पास सड़क हादसे में एक टीव्हीएस एक्सल और मोटरसायकल के बीच एक्सीडेंट हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया.